फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया, भाजपा विकास के बूते ही लड़ेगी 2019 का लोकसभा चुनाव

Mon, 16 Jul 2018 11:43 AM IST
विचित्र सिंह, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में ताबड़तोड़ शिलान्यास और लोकार्पण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगला लोकसभा चुनाव भाजपा विकास कार्यों के बूते लड़ेगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर की जनसभाओं में साफ कर दिया कि उनकी सरकार किसानों, गरीबों और शोषितों के लिए काम कर रही है। अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने मिर्जापुर में पूरा फोकस किसानों पर किया।

पीएम ने कहा भी मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली और इलाहाबाद खेती किसानी का अहम हिस्सा रहे हैं। मोदी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार और यूपी सरकार उनकी राह के हर रोड़े को दूर कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बाणसागर परियोजना का हवाला देते हुए कहा इससे खेती के लिए पानी पर खर्च होने वाली राशि बचेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, फसल बीमा योजना और बीमा योजना का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को आजमगढ़ में देश के सबसे लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। मोदी ने यहां भी लोगों को बताया कि एक्सप्रेस-वे से उनकी दिक्कतें कैसे दूर हो जाएंगी। तीन साल में परियोजना पूरी जाएगी तो वे सीधे लखनऊ और दिल्ली से जुड़ जाएंगे।

वाराणसी के कचनार में पीएम मोदी ने करीब एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने अपने चार साल के काम भी गिनाए।
विज्ञापन

31 सीटों पर बना दिया माहौल 

बनारस में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन 2019 के तहत दो दिन के दौरे में गोरक्ष प्रांत की 17 और काशी प्रांत की 14 लोकसभा सीटों पर माहौल तैयार कर दिया।

पूर्वांचल के दलित, पिछड़े समाज के मतदाताओं को साधने के लिए पार्टी की व्यूह रचना को बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देकर विपक्ष के माथे पर बल ला दिए हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चार जुलाई को आईटी वालंटियर्स मीट में कहा था कि दिल्ली के लिए रास्ता यूपी के पूर्वांचल से होकर जाता है।

यही कारण है कि सोनभद्र के पूर्व सांसद रामशकल को राज्यसभा में भेजा जा रहा है। इससे पहले बलिया के सकलदीप राजभर को राज्यसभा में भेजा जा चुका है।

चर्चा यह भी है कि आने वाले दिनों में ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष भी हो सकता है। इसके लिए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह का नाम चल रहा है। वह पार्टी के महासचिव रहे हैं उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें