पीएम मोदी का सम्मान करती केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में अपने संबोधन में अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल का नाम लेकर भाजपा और अपना दल (एस) के गठबंधन को नई मजबूती दी।
उन्होंने सोनेलाल कर्मशील व्यक्ति बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र के गरीबों के लिए उन्होंने जो विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के विशेष अनुरोध पर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शनिवार की रात बदलाव कर बेलवन नदी कोट द्वार में पुल बनाने के शिलान्यास का कार्यक्रम जोड़ा गया।
पीएम मोदी को शनिवार से पहले तक बाणसागर परियोजना, चुनार पुल और मेडिकल कॉलेज का ही शिलान्यास करना था। अनुप्रिया पटेल इस कार्यक्रमों से इतर कुछ अन्य परियोजनाओं की शुरूआत कराना चाहती थीं। वह इसके लिए पीएम के संपर्क में थीं। नए कामों के शिलान्यास की मंजूरी मिलने के बाद वह शुक्रवार शाम मिर्जापुर लौटीं।
इसके बाद पीएम मोदी ने रविवार को चंदईपुर में जनसभा स्थल से ही 219 करोड़ की लागत से मिर्जापुर-इलाहाबाद एनएच 76 के चौड़ीकरण, 1215.19 लाख की लागत से बेलवन पदी पर पुल और 1980.23 लाख की लागत से कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास किया।