सावन से पहले काशी को दो हजार करोड़ से अधिक की लागत से तैयार परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में काशीवासियों को ये सौगात देने आ सकते हैं। प्रशासन ने जून में पूरी होने वाली परियोजनाओं को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है। साथ ही इन परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें- Varanasi: 30 साल बाद मंगल और शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि वाले जातकों को सावधान रहने की जरूरत, जानें-उपाय
जून में जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक 11 से 13 जून तक प्रस्तावित है। इसके साथ ही इसी महीने कई परियोजनाएं भी पूरी हो रही हैं। इससे ना केवल आम जन को फायदा मिलेगा बल्कि शहर की आधारभूत संरचना भी बेहतर होगी। परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक तैयार सूची के अनुसार दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी है। इसमें शहर के लिए सबसे अहम फुलवरिया फोरलेन, नमोघाट का पुनरोद्धार फेज दो का काम, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।
इन परियोजनाओं को किया जा रहा है सूचीबद्ध
परियोजना का नाम - लागत (करोड़ में) -
सिंधोरा पुलिस स्टेशन परिसर में आवासीय भवन निर्माण 5.89
एसटीपी और पंपिंग स्टेशन पर स्काडा ऑटोमेशन निर्माण 9.64
प.दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 50 बेड का आवासीय भवन निर्माण 5.72
वाराणसी में शूटिंग रेंज का निर्माण 5.04
गर्वमेंट आश्रम तरसड़ा में आवासीय भवन का निर्माण 2.89
पुलिस लाइन में 150 लोगों को जी प्लस आठ बैरक का निर्माण 7.44
बाबतपुर एयरपोर्ट पर नए फायर स्टेशन और आपातकालीन स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 6.89
रेलवे के यार्ड का पुनर्निर्माण कार्य (फेज दो) 568
लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन ओवरब्रिज संपार संख्या 5सी विशेष का निर्माण 66.3
लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन ओवरब्रिज संपार संख्या 4 विशेष का निर्माण 93.15
सुल्तानपुर से वाराणसी तक नेशनल हाईवे संख्या 56 का निर्माण 806
भुल्लनपुर पीएसी परिसर में 200 व्यक्तियों के लिए बैरक का निर्माण 10.02
शिवपुर विधानसभा में उदयपुर स्थिम पीएचसी का निर्माण 1.36
जिला ड्रगवेयर हाउस का निर्माण 9.19
करसड़ा में सीपेट इंस्टीट्यूट का निर्माण 40.1
नमो घाट का पुनरोद्धार फेज दो के तहत 60
मारकंडेय महादेव घाट से मंदिर तक अप्रोच मार्ग का निर्माण 7.3
फोर लेन नेशनल हाईवे संख्या 233 घाघरा नदी ब्रिज का निर्माण 785
रामनगर पीएसी परिसर में 200 व्यक्तियों के लिए बैरक का निर्माण 10.02
जिले में हेलीपोर्ट का निर्माण 2.29
पुरानी काशी हबीबपुरा वार्ड में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य 4.88
पुरानी काशी चेतगंज वार्ड 1 में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य 4.70
पुरानी काशी चेतगंज वार्ड 2 में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य 3.51
पुरानी काशी पियरी वार्ड 1 में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य 4.87
पुरानी काशी पियरी वार्ड 2 में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य 4.50
पुरानी काशी पानदरीबा वार्ड में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य 4.87
मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में पर्यटन विकास कार्य 7.31
तलियाना घाट पर निशाद राज की प्रतिमा का निर्माण 1.11
बरेका स्थित गर्वमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में टीचिंग रूम व लैब निर्माण 1.16