फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति का काशी दौरा, अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था को यह है तैयारी

Sat, 10 Mar 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां - फोटो : twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां के वाराणसी आगमन पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उनके बाह्य सुरक्षा घेरे की कमान एक डीआईजी और 35 एसपी संभालेंगे। इसके साथ ही जल सेना के गोताखोर गंगा में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर गुरुवार को नौसेना के जवानों की 12 सदस्यीय टीम सामने घाट से राजघाट के बीच सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी में जुट गई। वहीं, बाबतपुर एयरपोर्ट से लगायत सभी हेलीपैड जहां प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर उतरेंगे, सभी जगहों की निगरानी वायु सेना के जवान करेंगे।  

दोनों नेताओं के बाह्य सुरक्षा घेरे में 42 एडिशनल एसपी, 104 डीएसपी के साथ 8500 इंस्पेक्टर, दरोगा व सिपाही तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) की 34 कंपनी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


पढ़ेंः फ्रांस के राष्ट्रपति का काशी दौरा यादगार बनाने के लिए चल रही ये तैयारियां

वहीं, दोनों वीवीआईपी के आंतरिक सुरक्षा घेरे में एसपीजी, एनएसजी के कमांडो, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के जवान, और खुफिया इकाइयों के अधिकारी शामिल रहेंगे। सामने घाट से राजघाट के बीच की सभी इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।

इसके अलावा भदैनी और राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित टंकियां वॉच टॉवर का काम करेंगी। वहीं, गंगा में जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवानों के अलावा नौसेना के गोताखोर अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे।

पढ़ेंः काशी में साढ़े पांच घंटे रहेंगे PM मोदी, इस अंदाज में होगा फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत

बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रम स्थलों और हेलीपैड का गुरुवार को भी जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ एसपीजी की टीम ने निरीक्षण किया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ ही भीड़ और यातायात नियंत्रण को लेकर सभी कार्यक्रम स्थल पर बैठक की गई। तय हुआ कि शहर भर में एक दर्जन स्थान पर क्रेन खड़ी रहेगी, जो वीवीआईपी के काफिले में शामिल वाहन के खराब होते ही उसे किनारे करेगी। 

मैक्रां-मोदी के लिए रेल से आएंगे वाहन

- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए काशी का दर्शन कराने वाले दो-तीन दिन में ट्रेन के  जरिए काशी पहुंचेगे। इसके लिए कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में मेंटनेंस शुरू हो गया है। मालगोदाम के प्लेटफार्म का मेंटनेंस इंजीनियरिंग विभाग करा रहा है।

सूत्रों की मानें तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लैंड रोवर और बीएमडब्ल्यू गाड़ियां रेलवे रैक से वाराणसी पहुंचेंगी। तीन-चार वाहन दिल्ली से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त रैक लगाकर या मालगाड़ी से वाराणसी लाए जाएंगे।

यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इसे सुरक्षित जगह ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री के पूर्व में हुए दौरे के दौरान भी उनके वाहन रैक से वाराणसी आ चुके हैं।

चमकाए जा रहे कैंट और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन
मैक्रां और मोदी के आगमन के मद्देनजर कैंट और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशनों पर कैंपस की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है तो वहीं वर्षों से जमे मलबे को भी हटाया जा रहा है।

गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर रखे हेरिटेज इंजन को धुलकर चमकाया गया। वहीं परिसर की चहारदीवारी के आसपास पड़े मलबे को हटाया जा रहा था। स्वचालित सीढ़ियों को भी साफ-सुथरा किया गया। सर्कुलेटिंग एरिया में बिजली की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया।

मेहमान आएं तो पुलिस को फोन कर बताएं

प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के गंगा दर्शन के मद्देनजर सामने घाट से राजघाट के बीच घाटों किनारे रहने वाले लोगों, धर्मशालाओं, लॉज, होटलों, गेस्ट हाउस, मठों और आश्रमों के सत्यापन का कार्य शुरू करा दिया गया है।  

गुरुवार की शाम भेलूपुर सीओ एपी सिंह ने अस्सी घाट से सत्यापन का काम शुरू कर सभी का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिया। सलाह दी कि 10 मार्च की शाम से 12 मार्च तक यदि आपके यहां मेहमान आएं तो उसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें।

इसके साथ ही गंगा घाटों और इससे सटे इलाकों में खुफिया इकाइयों के जवानों को तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि वीवीआईपी रूट के दोनों तरफ के मकान, दुकान सहित सबका वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कल शाम से 12 मार्च तक गंगा में नहीं चलेंगी नावें

- फोटो : अमर उजाला
गंगा में सामने घाट से राजघाट के बीच 10 मार्च की शाम से 12 मार्च तक नावों का संचालन नहीं होगा। 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां के गंगा दर्शन कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है।

10 मार्च की शाम गंगा आरती के बाद सभी नाविक अपनी-अपनी नावें लेकर गंगा उस पार चले जाएंगे। 12 मार्च को दौरा पूरा होने के बाद घाटों पर उनकी वापसी होगी और नौकायन पूर्ववत शुरू हो जाएगा।

सामने घाट से राजघाट के बीच ढाई हजार से अधिक नावों का संचालन होता है। मोदी और मैक्रां के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे प्रशासनिक अमले ने गुरुवार को दशाश्वमेध स्थित जल पुलिस थाना पर नाविकों के साथ बैठक की।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें