फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी द्वारा गोद लिया गांव मना रहा वर्षगांठ

Sun, 05 Mar 2017 06:00 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
नागेपुर में आज जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए गांव नागेपुर में आज जश्न का माहौल है। यह जश्न इसलिए नहीं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में है बल्कि इसलिए क्योंकि आज नागेपुर का वर्षगांठ है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने आज ही के दिन नागेपुर को गोद लिया था। 

 इस अवसर पर ग्राम प्रधान  के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चों ने एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगा कर विजय जुलूस के रूप में जश्न मनाये।
ग्राम प्रधान पारसनाथ राजभर ने  बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा नागेपुर 5 मार्च वर्ष 2016 को गोद लिये जाने की सूचना पाते ही गाँव में खुशी का लहर छा गया था।  उसी दिन से आदर्श ग्राम नागेपुर के रूप में पूरे भारत के क्षितिज पर जाना जाने लगा।

लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गांव में न आने का मलाल भी सभी गांव वासियों को है। जबकि गांव को गोद लिये एक साल हो गया। गोद लेने के बावजूद भी प्रधानमंत्री आज तक नही आये है।
विज्ञापन


बता दे कि इस गांव के  विकास कार्यो के लिए केंद्रीय मंत्रिय स्मृति ईरानी, सापला जी, अनुप्रिया पटेल, कलराज मिश्र, मनोज सिन्हा सहित दर्जनों लोग कई बार आ चुके हैं।

गांव के विकास कार्यों को गति दे गांव में नन्दघर, यात्री प्रतिक्षालय, विद्युती करण, सोलर लाईट, शौचालय, बेंच, अम्बेडकर प्रतिमा, बृक्षा रोपण, गैस कनेक्शन व पेयजल समेत विकास कार्य हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें