पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन: पूर्व संध्या पर वाराणसी में विविध आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
काशीवासी अपने सांसद के 71वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय व कीनाराम स्थल रविंद्रपुरी में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। अस्सी स्थित रामेश्वर मठ में नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर पीएम मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना की गई। काशी धर्मपीठ रामेश्वर मठ के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में बटुकों ने वेद मंत्रों के बीच रुद्राभिषेक किया।
दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए मां गंगा की विशेष आरती का आयोजन किया। संकटमोचन मंदिर में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 71 किलो लड्डू चढ़ाया और लोगों में वितरित किया।