15 आईपीएस के हवाले रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी कमांडो, यूपी-एटीएस के कमांडो और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसरों के अलावा कमिश्नरेट के बाहर से आए 15 आईपीएस अफसर एडीजी सुरक्षा डॉ. केएसपी कुमार के नेतृत्व में तैनात रहेंगे। 15 एडिशनल एसपी, 35 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 820 सब इंस्पेक्टर, 1250 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल और सात कंपनी पीएसी व चार कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।
सुरक्षा के नाम पर दुर्व्यवहार न करें
पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस अफसरों और कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी का ध्यान वीआईपी की बजाय आमजन की गतिविधियों पर रहे। सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में किसी के साथ भी दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। कोई भी अपना ड्यूटी प्वाइंट तब नहीं छोड़ेगा