फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त हो गए रूट डायवर्जन के इंतजाम

Tue, 25 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में मोदी
विज्ञापन
राजघाट पुल पर 15 अक्तूबर को हुए हादसे से भी ट्रैफिक पुलिस ने सबक नहीं लिया है। यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस की लापरवाह कार्यशैली सोमवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीरेका स्थित मैदान पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक बार फिर दिखी। रूट डायवर्जन की सारी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। जैसे-जैसे प्रधानमंत्री की फ्लीट आगे बढ़ती जा रही थी, पीछे भीषण जाम लगता चला जा रहा था। डीरेका से शिवपुर के बीच जगह-जगह देर रात तक लोग जाम से जूझते दिखे लेकिन पुलिस अधिकतर जगहों पर मदद के लिए नजर नहीं आई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के मद्देनजर रूट डायवर्जन की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। पांच हजार से ज्यादा पुलिस-पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान ड्यूटी में लगाए गए थे। अधिकारियों का निर्देश था कि यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक सुरक्षाकर्मी अपना ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेंगे। मगर, पीएम मोदी का कार्यक्रम खत्म होते ही यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

डीरेका के मेन गेट और एफसीआई की ओर जाने वाले गेट, भिखारीपुर तिराहा से डीएलडब्ल्यू गेट, मंडुवाडीह चौराहा, लहरतारा चौराहा, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से अंधरापुल, नदेसर, भोजूबीर, गिलट बाजार, गोदौलिया से नई सड़क व मैदागिन, लहुराबीर चौराहा, लंका चौराहा, पांडेयपुर चौराहा सहित शहर के कुछ अन्य स्थानों पर लोगों को देर रात तक जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान एंबुलेेंस सवार मरीजोें और कामकाज से खाली होकर घर लौट रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि सुबह से दोपहर बाद दो बजे तक शहर में जाम की स्थिति नहीं थी। कैंट स्टेशन पर भी वाहनों को रुकने नहीं दिया जा रहा था। स्टैंड भी खाली था। अंधरापुल, तेलियाबाग और वरुणापार का इलाके में भी बहुत भीड़ नहीं थी। कार्यक्रम के शुरू होने के एक दिन पहले ही वीवीआईपी के रूट और उससे जुड़े सभी संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें