उन्होंने कहा कि आन द स्पाॅट पेंटिंग, स्केचिंग और लोकल टूरिस्ट गाइड जैसे हुनर को विकसित करके आमदनी बढ़ाई जा सकती है। इसमें निवेश की जरूरत नहीं पड़ती है। हुनरमंदी की जरूरत है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशीवासियों को स्वरोजगार का नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आन द स्पाॅट पेंटिंग, स्केचिंग और लोकल टूरिस्ट गाइड जैसे हुनर को विकसित करके आमदनी बढ़ाई जा सकती है। इसमें निवेश की जरूरत नहीं पड़ती है। हुनरमंदी की जरूरत है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में युवाओं से संवाद किया और उन्हें स्वरोजगार अपनाने का संकल्प दिलाया। पीएम ने कहा कि काशी में रोज एक लाख से अधिक देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। सब गंगा घाट जाते हैं। आरती देखने के साथ नौकायन करते हैं।
मंदिरों में दर्शन-पूजन करके सारनाथ, मार्कंडेय महादेव सहित ऐतिहासिक स्थलों पर भ्रमण करते हैं। अपनी सुविधा के लिए संबंधित जगह की तस्वीर और जानकारी पर आधारित पोस्टकार्ड पास रखते हैं। इससे उनको मदद मिलती है। इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
पहला काम
फोटोग्राफी प्रतियोगिता हर साल कराई जाए। सर्वश्रेष्ठ फोटो के लिए ऑनलाइन वोटिंग करवाई जानी चाहिए। टॉप-10 फोटो का पोस्टकार्ड बनाकर उसे टूरिस्टों को बेचा जाए तो अच्छी कमाई होगी।
दूसरा काम
जिस तरह फोटोग्राफी हुई, उसी तरह काशी में जगह-जगह लोग अपनी मर्जी से बैठकर एक कागज की तय साइज पर स्केच से ड्राइंग बनाएं। इसमें काशी के घाट, मंदिर, गंगा, ऐतिहासिक स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों की स्केच बनाया जा सकता है। सर्वश्रेष्ठ स्केचिंग पर पुरस्कार दिया जा सकता है। चयनित टॉप-10 पोस्टकार्ड को स्केच बेचा जा सकता है।
तीसरा काम
काशी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। लोग चाहते हैं कि कोई व्यक्ति संबंधित जगह के बारे में समझाए और उनको बताए। इसके लिए एक अच्छे गाइड की जरूरत पड़ती है। इसलिए उत्तम गाइड का कंपटीशन हो। सब लोग गाइड बनकर प्रदर्शन करें। बेस्ट गाइड को पुरस्कार, प्रमाण दिया जाए।