PM Modi Bhojpuri Speech in Varanasi : इस बार के 18 घंटे के दौरे में प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को काशीवासियों से भोजपुरी में सबसे लंबा संवाद किया। इसके साथ ही करखियांव में उन्होंने स्वीकार भी किया कि दस साल में बनारस हमके बनारसी बना देलेस...।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर आते हैं तो मन-मिजाज और जुबान से पक्के बनारसी नजर आते हैं। इस बार के 18 घंटे के दौरे में प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को काशीवासियों से भोजपुरी में सबसे लंबा संवाद किया। इसके साथ ही करखियांव में उन्होंने स्वीकार भी किया कि दस साल में बनारस हमके बनारसी बना देलेस...।
विज्ञापन
करखियांव में प्रधानमंत्री ने काशी के पारंपरिक अंदाज में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि काशी के धरती पर आज एक बार फिर आप लोगन के बीच आवे का मौका मिलल हौ...। जब तक बनारस नाहीं आइत, तब तक हमार मन नाहीं मानेला...। दस साल पहले आप लोग हमके बनारस क सांसद बनइला...। अब दस साल में बनारस हमके बनारसी बना देलेस...।
भाजपा की सरकार को किसानों की हितैषी बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आप पूर्वांचल क उ समय याद करा... गन्ना के भुगतान के लिए पहिले वाला सरकार कितना मिन्नत करावत रहे...। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ई बनारस हौ, इहां सब गुरु हौ...। इहां इंडी गठबंधन के पैंतरा ना चली...। बनारस नाहीं, पूरे यूपी के पता हौ माल वही हौ पैकिंग नया हौ...।
विज्ञापन
उधर, इससे पहले बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सब परिवार के लोगन के हमार प्रणाम...। जहां महादेव क कृपा हो जाला, उ धरती अपने ऐसे ही समृद्ध हो जाले...। आज एक बार फिर काशी के हमरे परिवार के लोगन के लिए करोड़ों रुपया के योजना क लोकार्पण होत हौ...। शिवरात्रि और रंगभरी एकादशी से पहले काशी में आज विकास क उत्सव
मने जात हौ...। बाबा जौन चाह जालन, ओके के रोक पावेला...? एही लिए बनारस में जब भी कुछ शुभ होला लोग हाथ उठा के बोललन नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेव...। बाबा विश्वनाथ की इ धरती, विश्व कल्याण के संकल्प क साक्षी भूमि बनी...।