वाराणसी जिले में तीन दिन पहले एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद कोरोना संक्रमण की जद में आई काशी एक बार फिर बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को होम आइसोलेशन में रहने वाली महिला को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में कोई एक्टिव मरीज नहीं रह गया है। हालांकि अभी भी कोरोना जांच कराने वाले 1648 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है।
कोरोना संक्रमण की अगर बात करें तो इसी महीने तीन अक्तूबर को काशी कोरोना मुक्त हो गया था। इसी बीच 12 अक्तूबर को रविंद्रपुरी निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद फिर से एक्टिव केस वाले जिलों में काशी का नाम शामिल हो गया था। इस बीच बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 3538 सैंपल की रिपोर्ट में कोई नया मरी
जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को 12748 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें सबसे अधिक 6597 ने पहली जबकि 6151 ने दूसरी डोज लगवाई। शुक्रवार को 77 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए केंद्राें पर काउंटर खुलने से पहले ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो जा रही है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले टीकाकरण में 18 से 44 वर्ष के 11514 और 45 वर्ष से ऊपर के 1234 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें महिला स्पेशल एक केंद्र पर 86 और अंतरराष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर तीन लोगों ने टीका लगवाया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग शुरू होगी।
डेंगू नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को भी घरों में सर्वे किया गया। इस दौरान दो घरों में डेंगू का लार्वा मिला। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को कोई भी नया मरीज नहीं मिला।