प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते सीडीओ हिमांशु नागपाल।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आवास योजना की शर्तों में बदलाव किया गया है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने शनिवार को विकास भवन में कहा कि यदि किसी के पास बाइक है तो उसे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
सीडीओ ने कहा कि नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिन परिवारों के पास फ्रिज होगा और घर में लैंडलाइन फोन की सुविधा होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे किसान परिवार जिनके पास दो या इससे अधिक फसल वाले मौसम के लिए पांच एकड़ या इससे अधिक जमीन होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। यदि परिवार का कोई सदस्य 15 हजार रुपये महीने कमाता है तो उसे भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अब तक दस हजार रुपये महीना तनख्वाह पाने वाले को ही लाभ मिलता था।