चिरईगांव। राष्ट्रीय स्तर की एरोबिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को गौरा कला स्थित हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में शुरू हुई। प्रतियोगिता में चार आयु वर्ग में 17 राज्यों के करीब 265 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इंडियन स्पोर्ट्स एरोबिक्स एंड फिटनेस फेडरेशन इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. एस एन यादव व दिवाकर द्विवेदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा एक दूसरे के पूरक हैं। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश सहित 17 राज्यों के करीब 265 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना, गुजरात, दिल्ली और यूपी के प्रतिभागियों ने स्पोर्ट्स एरोबिक्स, फिटनेस एरोबिक्स, स्टेप एरोबिक्स और हिप हॉप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को बाकी राज्यों मुकाबले के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान प्रबंधक अजय यादव, प्रधानाचार्य जया सिंह, फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संतोष देशमुख, महासचिव संतोष खैरनार, शशिबाला यादव आदि उपस्थित रहीं।