वाराणसी। काशी सत्संग मंडल की ओर से काशी विश्वनाथ धाम में श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के कई राज्यों से संत प्रतिभाग करेंगे। महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। ये बातें काशी सत्संग मंडल के संरक्षक आचार्य सूर्यलाल मिश्र शास्त्री व संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती होंगे। 27 जनवरी को कैथी आश्रम से श्रीराम दरबार की मूर्ति काशी विश्वनाथ धाम में आएगी। 28 जनवरी को शृंगार गौरी का दर्शन पूजन के बाद नंदी जी का पूजन होगा। 29 जनवरी को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 30 जनवरी को श्रीराम विवाहोत्सव का आयोजन और पांच फरवरी को राज्याभिषेक होगा। छह फरवरी को शोभा यात्रा काशी विश्वनाथ धाम से कैथी गोशाला तक निकाली जाएगी। इस दौरान एलएन कपूर, राधेश्याम लोहिया, चंद्रशेखर सिंह, पवन सर्राफ मौजूद रहे।