उत्तर प्रदेश टीम के कोच शम्सी रजा की देखरेख में 20 फुटबॉलर डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। फॉर्मेशन और काउंटर अटैक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कॉर्नर किक को किस पैर से मारना है ताकि विपक्षी टीम को अंतिम समय तक यह पता न चले कि बॉल किस खिलाड़ी के पास जाएगी। इसके लिए विंगर 30 से 40 किक लगा रहे हैं।
मैच से 4 घंटे और 1 घंटे पहले क्या खाएंगे हुआ तय
सहायक कोच रशीद अनवर ने खिलाड़ियों को भोजन का मेन्यू भी बताया। कहा कि मैच वाले दिन मैच से चार घंटे और एक घंटा पहले क्या खाना और पीना है। अगले सप्ताह इनका यो-यो टेस्ट किया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से कितना फिट है।