फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक नर्सरी में तैयार होंगे उन्नत प्रजाति के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेक नर्सरी में तैयार होंगे उन्नत प्रजाति के पौधे
विज्ञापन

-गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में बनेंगी नर्सरी, एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा निर्माण
-शासन की ओर से नर्सरी तैयार करने वाले लाभार्थी को मिलेगा अनुदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जनपद में एक हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाएगी। इन नर्सरियों में उन्नत प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधे तैयार किए जाएंगे। नर्सरी गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में ही कम से कम एक एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनाई जाएगी। नमामि गंगे योजना के तहत शासन एवं उद्यान विभाग की ओर से नर्सरी तैयार करने वाले लाभार्थी को अनुदान उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है।
गंगा को प्रदूषण मुक्त कर धारा अविरल बनाने तथा गंगा किनारे हरियाली रखने की तैयारी की जा रही है। गंगा किनारे करीब 41 गांवों में जैविक खेती कराने और नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम के तहत इन गांवों में बाग को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार की योजना में जनपद गंगा के किनारे में फलदार पौधों के पेड़ों का कॉरिडोर भी बनाना है। इसी क्रम में किसानों को बाग लगाने के लिए विभिन्न प्रजाति की पौध आसानी से उपलब्ध हो जाए। इसके लिए जनपद के गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में एक हाईटेक नर्सरी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

हाईटेक नर्सरी की प्रस्तावित लागत करीब 15 लाख रुपये है। सरकार की ओर से नर्सरी स्थापित करने के लिए पचास प्रतिशत अनुदान का भी प्रावधान है। अफसरों के अनुसार इन हाईटेक नर्सरी में उन्नत प्रजाति के अमरूद, आम नींबू, कटहल, लीची, मौसमी आदि फलदार पौधे तथा छायादार पौधे भी तैयार किए जाएंगे। इन नर्सरी से किसान आसानी से पौध खरीदकर रोपित कर सकते हैं। इस पहल से गंगा किनारे किसानों को पौध लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और गंगा क्षेत्र हरा-भरा रहेंगे। नर्सरी तथा बाग लगाने वाले किसानों की भी अतिरिक्त आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

0000
जनपद में एक हाईटेक नर्सरी तैयार की जाएगी। इसे स्थापित करने के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित है। इस पर शासन की ओर से लाभार्थी को पचास प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। यह हाईटेक नर्सरी गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में ही स्थापित कराई जाएंगी।
-अरुण कुमार यादव, सहायक उद्यान निरीक्षक, बलिया।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें