फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वन महोत्सव सप्ताह के तहत रविवार को पड़ाव स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पौधे रोपे गए। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने छायादार पौधे लगाए।
विज्ञापन

डॉ. नीलकंठ ने कहा कि जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, एक बड़, दस फूल वाले पौधे या बेलें, दो अनार, दो नारंगी और पांच आम के पौधे लगाएगा, वह सुखी रहेगा। उन्होंने रविदास पार्क में भी पौधे रोपे। वहीं, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने विंध्यवासिनी नगर पार्क, लाजपत नगर पार्क और आरंभ फाउंडेशन के तत्वावधान में चौकाघाट ढेलवरिया स्थित वेदांती मंदिर परिसर में भी पौधे रोपे। स्मृति उपवन में पौधरोपण के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय, भाजपा महानगर महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, रामाधीन सिंह, अजय सिंह एडवोकेट, श्रीप्रकाश शुक्ला, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
गिलोय का पौधा लगाकर महापौर ने की पौधरोपण अभियान की शुरुआत
नगर निगम की ओर से शहीद उद्यान पार्क में गिलोय का पौधा लगाकर महापौर मृदुला जायसवाल ने वृहद पौधरोण कार्यक्रम की शुरुआत की।
अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने बताया कि 58,000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। दिनभर चले अभ्यिान में शहर के 160 पार्कों के अलावा सरकारी कार्यालयों में 62,150 पौधे लगाए। इनमें सहजन, गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, सर्पगंधा एवं कालमेघ जैसे औषधीय पौधे भी शामिल हैं। अब पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में 300 पौधे रोपे गए
वाराणसी। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से रविवार को फेज-2 स्थित पावर हाउस के प्रांगण में व फेज 1 स्थित एक फैक्ट्री में छायादार 300 पौधे रोपे गए। संगठन अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि पौधे को वृक्ष के रूप में खड़ा करना हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण होना चाहिए, ताकि ये पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभा सकें। इस दौरान यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीषनाथ, संगठन सचिव चंद्रेश्वर जायसवाल, बीपी मौर्या, अजय राय, विजय केशरी, संदीप सिंह, अमित गुप्ता आदि उद्यमी मौजूद रहे।
अब पौधरोपण की निगरानी की बारी
वाराणसी। प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजालगी ने बताया कि पांच दिवसीय वन महोत्सव के तहत रविवार को वन विभाग सहित जिले के सभी विभागों ने 14 लाख 79 हजार 820 पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा कर है। अब इनकी निगरानी की जिम्मेदारी जिला वृक्षारोपण समिति की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें