फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लाखों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुणा पार पुलिस लाइन तिराहे के पास गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा सीवरेज मरम्मत कार्य के चलते डब्ल्यूटीपी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से सांस्कृतिक संकुल, पन्नालाल पार्क, डीआईजी कॉलोनी व सिकरौल स्थित पानी टंकियों में आपूर्ति समुचित मात्रा में नहीं हो पा रही है। कई इलाकों में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। हुकूलगंज, खजूरी, सिकरौल सहित वरुणा पार के कई इलाकों के 40 हजार लोग परेशान हैं। हुकूलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों के कारण वरुणा पार हजारों मकानों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नहीं कराया गया। बघवाराने के रहने वाले संतोष सेठ, पंकज श्रीवास्तव, डॉ. नौसाद, सांस्कृतिक संकुल के सामने कॉलोनी में रहने वाले प्रहलाद यादव के अलावा नीरज सोनकर, दिनेश मौर्या और गुड़िया यादव ने बताया कि मुश्किल से पीने का पानी आ रहा है। कोई झांकने तक नहीं आया। वहीं, शनिवार शाम जलकल विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सात दिनों से पेयजल सप्लाई बंद
लहरतारा चौराहे से मंडुवाडीह मार्ग पर सड़क चौड़ा करने के लिए सेतु निगम द्वारा पाइप डाली जा रही है। जेसीबी से चल रही खुदाई से पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। इससे घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। यह समस्या लगभग सात दिनों से है। लोगों का कहना है कि जब भी संबंधित अधिकारी से बात करते हैं तो वह टालमटोल करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें