फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिनाक भवन ने संभाली विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था: नवरात्र के दूसरे दिन हुआ उद्घाटन, पढ़िए कैसे करेगा काम ?

Wed, 28 Sep 2022 12:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिनाक भवन का नाम भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखा गया है। भवन से अब मंदिर सहित पूरे धाम की सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी। 400 कैमरों से लैस पूरे धाम की निगरानी भी इसी भवन से होगी।
विज्ञापन
हवन पूजन कर अधिकारियों ने शुरू किया कामकाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सुरक्षा भवन पिनाक का निर्माण किया गया है। इस भवन का नाम भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखा गया है। भवन से अब मंदिर सहित पूरे धाम की सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी। 400 कैमरों से लैस पूरे धाम की निगरानी भी इसी भवन से होगी। भवन का अधिकारिक शुभारंभ मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, एडीजी राम कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विधिविधान से किया। यहां कामकाज भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन

भूतल और तीन मंजिला में बने इस भवन में एक सभागार सहित कुल 36 कमरे हैं। पुलिस, सीआरपीएफ, पीएसी, बम स्क्वायड, एलआईयू सहित सभी विंग से जुड़े लोग भवन में बैठेंगे। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि जिस तरह से काशी विश्वनाथ धाम प्रख्यात है उसी आधार पर उसकी सुरक्षा व्यवस्था अब बेहतर हो सकेगी। 
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पूरी तरह वातानुकूलित भवन में फर्नीचर से लेकर हर सुविधा है। सुरक्षा एजेंसियों की आवश्यकता के अनुसार सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम में आईजी के सत्यनारायण, एडीसीपी विक्रांत वीर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह, एसीपी अवधेश पांडे, एसीपी ज्ञान प्रकाश राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें