फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौके पर मौत, चार घायल

Sun, 29 Mar 2020 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के पास रविवार की सुबह पिकअप पलटने से एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस से कंपनियों के बंद होने के कारण लोगों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शायद यही वजह है कि शनिवार को कोलकाता से आजमगढ़ के लिए पिकअप पर सवार होकर 16 मजदूर निकल पड़े। रविवार की अलसुबह जैसे ही रेवसा गांव के समीप पहुंचे की चालक कोई झप्पी आने लगी।

जिसके कारण जाकर डिवाइडर से टकरा गया और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। आजमगढ़ के अतरौलिया थाना अंतर्गत जयरामपुर गांव निवासी किरण राजभर(28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतिका के पुत्र हर्षित(7), अच्छेलाल(43), मुकेश(19), शेषनाथ(40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनको जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं अन्य घायलों को आंशिक चोटें आने पर इलाज कर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें