फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ड्यूटी के साथ मानवता का भी धर्म निभा रहे पुलिसकर्मी, जिनके घर खाने को नहीं उन्हें दे रहे राशन

Sun, 29 Mar 2020 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस ने दिया राशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन से कई ऐसे लोगों पर परेशानी बढ़ गई हैं, जो रोज खाने के लिए पैसे कमाते हैं। ऐसे में अब सारे कारोबार बंद हो गए हैं और उनको काम नहीं मिल रहा है। वाराणसी में भी कई परिवारे के साथ ऐसा हुआ है, लेकिन पुलिस ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे उनको अब भूंखा नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन




लोहता क्षेत्र के लखीमपुर गांव का एक बनवाशी रविवार को थाने पर पहुंचा और थानाध्यक्ष से बोला हम लोग दो दिन से भूंखे हैं, खाना नहीं मिला है। थानाध्यक्ष ने अपने थाने की मेस में ही सिपाहियों और स्टाफ के सहयोग से पूड़ी, सब्जी बनवाकर लगभग सौ पैकेट पूरी बस्ती में बांटी और गांव के सरकारी राशन की दुकानदार से बनवासियों को राशन देने को कहा।

विज्ञापन


लक्सा थाना में तैनात अशोक सिंह ने दिव्यांग परिवार को दिया राशन
लक्सा थाना थाने में तैनात कॉन्सटेबल अशोक कुमार सिंह ने एक आर्थिक स्थिति से कमजोर है साथ ही दिव्यांग भी हैं। माता 60 वर्ष पिता 70 वर्ष के हैं। इस लॉकडाउन में कहीं से रोटी रोजी का जुगाड़ न होने के कारण जीवकोपार्जन की समस्या हो गई थी। कॉन्स्टेबल अशोक कुमार सिंह को इसके बारे में पा चला और उन्हें एक महीने का राशन और जरूरत कर सामान खरीद कर दिया और कमी होने पर मिलने को भी कहा।

विज्ञापन

इससे पहले भी 26 मार्च को फूलपुर थाने पर फोन आया कि साहब हम लोगों के पास खाने को कुछ नहीं है, हमारा परिवार तीन दिन से भूखा बैठा है। ये सब सुनते ही पीआरबी की गाड़ी उनके घर पहुंची और उन लोगों को थाने ले आई, और उनको भी राशन मुहैया कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें