फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:एक सप्ताह में दर्ज हुईं बिजली फॉल्ट की 3500 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली फाॅल्ट की शिकायतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बिजली निगम के आपात नंबर और मंडलवार बने मॉनीटरिंग केंद्रों पर पिछले एक सप्ताह में करीब 3500 शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतों का समाधान करने में बिजलीकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सर्वाधिक शिकायत शहरी क्षेत्र से आ रही है। जिले में अघोषित कटौती का समय ढ़ाई से तीन घंटे पहुंच गया है। मुख्य अभियंता अरविंद सिंघल ने बताया कि गर्मी में एसी और कूलर का प्रयोग बढ़ने से फीडर और ट्रांसफाॅर्मर के फाल्ट बढ़ रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मरों का डीओ और जंफर उड़ने के साथ तार टूटने की घटना में इजाफा हुआ है।


मरम्मत के लिए लंबे शटडाउन पर रोक
बिजली निगम ने निर्माण के नाम लिए जाने वाले बंबे समय के शटडाउन पर रोक लगा दी है। फाॅल्ट होने पर छोटा और आवश्यक शटडाउन दिया जा रहा है। डिस्कॉम निदेशक ने लंबे शटडाउन पर रोक लगाई है। बेहद गंभीर स्थिति में ही बिजली बंद रखने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन



देश हित में बचाएं बिजली

मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र रविंद सिघल ने उपभोक्ताओं से देश हित में बिजली बचाने की अपील की है। उन्होंने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की। इसमें बताया गया है कि उपभोक्ता बिजली के सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएं l सबमर्सिबल पंप, वाशिंग मशीन, प्रेस इत्यादि उपकरण का प्रयोग सुबह 6 से 9 बजे के बीच करें। एसी की टेंप्रेचर सेटिंग 24 डिग्री रखें। एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें। मात्र सजावट और दिखावे के लिए विद्युत की फिजूल खर्ची ना करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें