फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU : पीएचडी में एडमिशन शुरू, 2 से 6 दिसंबर तक इंटरव्यू, 20 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन; 10 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

Wed, 06 Nov 2024 02:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : आइआइटी बीएचयू को पोर्टल खुलते ही अभ्यर्थी पीएचडी में एडमिशन कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने लगे हैं। 20 नवंबर की शाम तक पंजीकरण का अंतिम समय है।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में पीएचडी एडमिशन का पीजी पोर्टल खुल गया है। नेट, जेआरएफ, गेट और जीपैट में सफल अभ्यर्थी ही एडमिशन ले पाएंगे। 

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। 20 नवंबर को शाम 5 बजे तक पोर्टल बंद हो जाएगा। ये पीएचडी प्रोग्राम इवेन सेमेस्टर के लिए जारी हुआ है। यानी एडमिशन पाने वाले अभ्यर्थियों की कक्षाएं 31 दिसंबर से शुरू होंगी।

250-500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस : आवेदन के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को 500 रुपये देने हैं। एससी-एसटी को 250 रुपये का भुगतान करना है। फीस नॉन रिफंडेबल है। एडमिशन वापस लेने पर अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। 
विज्ञापन


25 नवंबर को कॉल लेटर, 13 दिसंबर को जमा होगी फीस :  चयनित अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पीजी पोर्टल पर कॉल लेटर 25 नवंबर को जारी होगा। 2 से 6 दिसंबर तक इंटरव्यू होगा। 10 दिसंबर को अंतिम रूप से चयनित और वेटिंग वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 13 दिसंबर तक पीएचडी की एडमिशन फीस जमा होगी। 

17 और 20 दिसंबर तक एनरोलमेंट वापस लेने का समय दिया गया है। 24 दिसंबर से एडमिशन का काम बंद हो जाएगा। वहीं, 30 दिसंबर को विभागों में फिजिकल रजिस्ट्रेशन और 31 दिसंबर को कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

चार कैंपस से चुने जाएंगे छात्र, तैयार होगी विवि टीम
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की बॉक्सिंग (महिला/पुरुष) के साथ ही कुश्ती और किक बॉक्सिंग टीम का चयन मुख्य समेत चारों परिसर से किया जाएगा। आठ नवंबर को बॉक्सिंग और नौ को बाकी खिलाड़ी चुने जाएंगे। विश्वविद्यालय हर साल अंतरमहाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताएं कराता है। चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने बताया कि जिम्नेजियम हाॅल में आठ को बॉक्सिंग टीम का चयन सुबह 11 बजे से होगा। जबकि नौ नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक कुश्ती और किक बॉक्सिंग (महिला/पुरुष) टीम चुनी जाएगी। विवि परिसर, एनटीपीसी, गंगापुर परिसर, भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

संस्थागत छात्र/छात्राएं अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता 2024-25 के लिए इलिजिबिलिटी प्रोफार्मा, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र, फीस रसीद, आधार कार्ड, टीकाकरण की छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ क्रीड़ा परिषद में डॉ. राधेश्याम राय से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें