फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phd Admission in BHU : 1540 सीटों पर आज से काउंसिलिंग, 1 घंटे का इंटरव्यू; 5 मार्च तक चलेगी प्रक्रिया

Mon, 17 Feb 2025 12:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अभ्यर्थियों ने जिस विषय में पीएचडी का आवेदन किया है, उसी विभाग में इंटरव्यू देना होगा। ई-कॉल लेटर में इंटरव्यू के स्थान और टाइमिंग का विवरण दिया गया है। 
विज्ञापन
Phd Admission in BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Phd Admission in BHU: बीएचयू में आज से 1540 सीटों पर पीएचडी प्रवेश के लिए काउंसिलिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पांच मार्च तक इंटरव्यू चलेगा। हर एक अभ्यर्थी के पास इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट सत्यापन के लिए करीब एक घंटे का समय होगा।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार तक बीएचयू के 120 विभागों के करीब 7000 योग्य आवेदकों को ई- कॉल लेटर जारी कर दिया गया। हालांकि, कई एलाइड कोर्स वाले अभ्यर्थियों को ई-कॉल लेटर नहीं जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के विभागों की ओर से इंटरव्यू कराने की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

 विभागों में बनी इंटरव्यू कमेटी विभिन्न कार्यक्षेत्रों के अनुसार अभ्यर्थियों के शोध क्षमता का मूल्यांकन करेगी। अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थी को संबंधित विभाग की साक्षात्कार समिति के समक्ष उपस्थित होना ही होगा।

विज्ञापन

सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इंटरव्यू की प्रक्रिया चलेगी। आरईटी और एग्जेम्प्टेंड दोनों कैटेगरी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के दौरान एकेडमिक योग्यता के सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट, फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, आरईटी एग्जेम्प्टेंड सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

नेट स्कोर का परसेंटाइल और इंटरव्यू का अंक जुड़ेगा
  • आरईटी एग्जेम्प्टेंड कैटेगरी यानी जेआरएफ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। नेट परीक्षा का स्कोर इसमें नहीं जुड़ेगा। वहीं यूजीसी/सीएसआईआर नेट परीक्षा जून-2024 में नेट क्वालिफाई किए अभ्यर्थियों के स्काेर का परसेंटाइल और इंटरव्यू दोनों के अंक जोड़कर मेरिट तैयार किया जाएगा। 
  • इसमें नेट स्कोर का वेटेज 70 फीसदी और इंटरव्यू का 30 फीसदी तय किया गया है। दोनों कैटेगरी के लिए दी गईं अलग-अलग सीटों के अनुसार फाइनल मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें