समय से आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी
विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा का कहना है कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी करवा ली गई हैं। पेपर को परीक्षा के दिन कैमरे की निगरानी में केंद्रों को भिजवाया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से हर हाल में आधे घंटे पहले तक पहुंच जाना चाहिए। जिलेवार बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी परीक्षा कंट्रोल रूम से की जाएगी।