सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इंटरव्यू की प्रक्रिया चलेगी। आरईटी और एग्जेम्प्टेंड दोनों कैटेगरी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के दौरान एकेडमिक योग्यता के सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट, फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, आरईटी एग्जेम्प्टेंड सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी जमा किया जाएगा।
नेट स्कोर का परसेंटाइल और इंटरव्यू का अंक जुड़ेगा
- आरईटी एग्जेम्प्टेंड कैटेगरी यानी जेआरएफ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। नेट परीक्षा का स्कोर इसमें नहीं जुड़ेगा। वहीं यूजीसी/सीएसआईआर नेट परीक्षा जून-2024 में नेट क्वालिफाई किए अभ्यर्थियों के स्काेर का परसेंटाइल और इंटरव्यू दोनों के अंक जोड़कर मेरिट तैयार किया जाएगा।
- इसमें नेट स्कोर का वेटेज 70 फीसदी और इंटरव्यू का 30 फीसदी तय किया गया है। दोनों कैटेगरी के लिए दी गईं अलग-अलग सीटों के अनुसार फाइनल मेरिट जारी की जाएगी।