वेतन विसंगति, पद सृजन सहित अन्य समस्याओं का समाधान न होने पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की वाराणसी शाखा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने दो घंटे तक कामकाज नहीं किया। चेतावनी दी कि 16 दिसंबर तक मांगें नहीं पूरी हुई तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
मंडलीय अस्पताल में धरने पर बैठे में एसोसिएशन के जिलामंत्री अभिजय श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के सामने वेतन विसंगति, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पद नाम परिवर्तित, पदों के सृजन के मानक में संशोधन को लेकर धरना, प्रदर्शन करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में ही अब आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया है। कहा कि 16 दिसंबर तक हर दिन 2 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे जिसमें पोस्टमार्टम एवं आकस्मिक सेवाएं जारी रहेगी। अगर मांग नहीं मानी गई तो 17 दिसंबर से 19 सितंबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे और 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस दौरान डॉ. शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, जेके सिंह, आरके सिंह, जे एस उपाध्याय, अरुण कुमार मौर्य, जितेंद्र पटेल, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।