फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: फिर बढ़े दाम, वाराणसी में पेट्रोल 100 रुपये के पार, लगातार कीमत बढ़ने से उपभोक्ता परेशान

Mon, 28 Mar 2022 11:51 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार को वाराणसी में पेट्रोल 100.08 रुपये और डीजल 91.71 रुपये जा पहुंचा है।  वित्तीय एजेंसियों का अनुमान है कि तेल के दाम आने वाले दिनों में 10 से 22 रुपये तक बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सोमवार को वाराणसी में पेट्रोल 100.08 रुपये और डीजल 91.71 रुपये जा पहुंचा है।  वित्तीय एजेंसियों का अनुमान है कि तेल के दाम आने वाले दिनों में 10 से 22 रुपये तक बढ़ सकते हैं। तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल पर 50 और डीजल पर 55 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए थे।

विज्ञापन


छह दिन में इस पांचवीं बार मूल्य वृद्धि के बाद इनकी कीमतें क्रमश: 3.70 और  3.75 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है। आम उपभोक्ताओं की नजर पेट्रोल और डीजल के प्रतिदिन के रेट पर अब टिकी हुई है। लगातार कीमत बढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं।

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी

डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से मुनाफा कमाने के चक्कर में कंपनियां तेल डंप करने लगी हैं। चंदौली जिले के कई पंपों पर डीजल नहीं मिल रहा। लोग परेशान होकर लौट रहे हैं।  चंदौली में रविवा शाम लीलापुर स्थित पेट्रोल पंप, हिनौती पेट्रोल पंप, सैयदराजा बीपी पेट्रोल पंप, बगही पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगों को डीजल नहीं मिला।

पंप ऑपरेटरों का कहना था कि यूक्रेन में युद्ध की वजह से तेल नहीं मिल रहा है। इसके पहले शनिवार को रिलायंस पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं था। सुबह से ही पेट्रोल पंपों से लोग निराश लौटने लगे थे। विधानसभा चुनाव के बाद से पेट्रो उत्पादों में लगातार वृद्धि जारी है। अब डीजल कंपनियों ने भी अपने हाथ खड़े कर लिए हैं।

तेल कंपनियां पेट्रोल पंपों पर भेजने वाले तेल में कटौती शुरू कर दी है। इससे जिले में तेल की किल्लत बढ़ गई है। पेट्रोल पंप मालिकों की माने तो मूल्य वृद्धि की वजह से तेल डिपो से क्रेडिट के बजाय अब नगद तेल देना शुरू कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी डीपी सिंह ने कहा कि  मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं आया। अगर ऐसा है तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें