फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: जोरदार महंगाई पर राहत की छींटों से जनता को मिली राहत, जानिए बनारस में पेट्रोल डीजल के नए भाव

Sun, 22 May 2022 09:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में कटौती की है। वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की प्रवक्ता मनीषा जैन ने बताया कि वाराणसी में पेट्रोल की कीमत 106.88 रुपये प्रति लीटर थी। जो 9.50 रुपये घटकर 97.38 हो गई है।
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में कटौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई की मार के बीच शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में कटौती की है। इस कमी से आम जनता ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि सरकार के इस कदम से बेलगाम महंगाई पर लगाम लगेगी। वहीं, उज्जवला योजना से जुड़ी एक लाख लाभार्थी महिलाओं को फायदा मिलेगा।  

विज्ञापन


वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की प्रवक्ता मनीषा जैन ने बताया कि वाराणसी में पेट्रोल की कीमत 106.88 रुपये प्रति लीटर थी। जो 9.50 रुपये घटकर 97.38 हो गई है। डीजल की कीमत पहले 97.56 रुपये प्रति लीटर थी, जो घटकर 90.56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ये दरें शनिवार देर रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। 

केंद्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलिंडर पर दो सौ रुपये की सब्सिडी देने का एलान किया है। हालांकि, सब्सिडी सालाना 12 सिलिंडर पर दी जाएगी। वर्तमान में गृहिणियों को एक हजार रुपये में सिलिंडर मिल रहा है। नए आदेश के बाद यह आठ सौ रुपये में उपलब्ध होगा, दो सौ रुपये बैंक खाते में आ जाएंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

काशी की जनता ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

कई महीनों से गैस बंद कर चूल्हे पर खाना बना रही हूं। अब सरकार ने गैस सिलिंडर पर सब्सिडी देने की पहल की है तो फिर से गैस पर खाना बनाना शुरू करूंगी। - गीता सोनकर कैंट 

महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गैस पर खाना बनाना ही महंगा हो गया था। अब सरकार की ओर से गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिलने से कुछ राहत मिलेगी। - गीता देवी, इंग्लिशिया लाइन 

रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आने से जनता को राहत मिलेगी, पेट्रोल के दाम में साढ़े नौ रुपये की कटौती एक राहत भरा कदम है। - हाजी फरमान हैदर, पूर्व फुटबॉलर

महंगाई पर काबू पाने का यह प्रधानमंत्री का मास्टर स्ट्रोक है। सरकार के इस कदम से आरोप लगाने वालों के मुंह पर ताला लग गया है। जनता की बेहतरी के लिए सरकार का यह सराहनीय कदम है। - रामगोपाल मोहले, पूर्व महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें