फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर कोर्ट में दी अर्जी, जवाब तलब; एक अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई

Sat, 28 Sep 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अमेरिका में राहुल गांधी के भड़काऊ बयान देने के मामले में अर्जी दाखिल की गई है। अर्जी पर सारनाथ थाने से आख्या तलब की गई है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कोर्ट में अमेरिका में भड़काऊ बयान देने के मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अर्जी दाखिल की गई है। इस अर्जी पर सारनाथ थाने से आख्या तलब की गई है। अगली सुनवाई एक अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


तिलमापुर के पूर्व ग्राम प्रधान नागेश्वर मिश्र ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर गए थे। वहां राहुल गांधी ने बयान दिया था कि भारत में सिखों के बीच असुरक्षा का माहौल है। उन्हें पगड़ी और कड़ा पहनने का अधिकार नहीं है और न गुरुद्वारों में जाने की अनुमति है। 

राहुल गांधी के इस बयान का खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने समर्थन किया है। उनके बयान से ऐसा लगता है कि उनका मिशन भारत में गृहयुद्ध भड़काने की साजिश है। उनके खिलाफ उचित धारा में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के लिए नागेश्वर ने कोर्ट से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें