फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के जाते ही गमले चुरा ले गए लोग

Wed, 14 Mar 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम के लिए मंगाए गए थे 10 हजार आठ सौ गमले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरे वाराणसी शहर को फूल पत्तियों से सजाया गया था। घाटों से लेकर डिवाइडर पर भी गमले रखे गए थे। लेकिन नगर निगम की टीम जब गमलों को उठाने गई तो काफी हद तक गमले गायब हो गए हैं। अब निगम सभी नर्सरी संचालकों को किराए की जगह उनको गमले का फूल सहित पूरा पेमेंट करेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की मेजबानी में कोई कमी न हो। इसके लिए सभी विभाग जी जान से जुटे हुए थे। घाटों और सभी सड़कों को सजाने के लिए नगर निगम की एक टीम तीन दिनों तक लगातार केवल सभी नर्सरी से पौधे लाने में लगी रही।

यह टीम अतिथियों के आगमन के रूटों में रखवाया गया। ताकि शहर स्वच्छ हरा भरा दिखे। नगर निगम की टीम ने इस पूरे सजावट के लिए कुल 10 हजार 800 गमले फूलों सहित नर्सरी से लाए थे।
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार  की शाम तक मात्र 2800 गमलेे ही कलेक्शन हो सके। करीब आठ हजार गमले गायब होने से नगर निगम को काफी चपत लगी है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मोती लाल सिंह ने बताया कि सजावट में बड़ी संख्या में गमले चारों ओर रखे गए थे। कुछ गमले लोग उठा ले गए हैं, बस उनको सहेजकर रखें, तोड़े, फेंकें नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें