फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, दो नीलगायों को बनाया शिकार

Wed, 24 Jul 2019 10:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाघ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के सेवापुरी इलाके में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी है, जो अब बाघ की खोज में जुट गई है।

विज्ञापन


वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के कूरू गांव के आसपास के जंगल में बाघ के आने की सूचना पर कई गांवों के लोग दहशत में हैं। वरुणा नदी के किनारे लगभग आधा किलोमीटर वन विभाग द्वारा पेड़ लगाए गए हैं। इसके बगल में खाली जमीन में लोग मॉर्निग वॉक करने जाते हैं।

सोमवार सुबह मॉर्निग वॉक करने वाले अकोढा गांव के बेचूराजभर, राज नारायण, छन्नू, सुक्खू राजभर, अर्जुन समेत एक दर्जन लोगों ने बाघ को टहलते देखा। बाघ ने दो नील गायों को अपना शिकार बना कर नदी की झाड़ियों की तरफ भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। शाम तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी। रेंजर नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि टीम जांच के लिए भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें