पार्षद ने बताया कि उन्होंने जल निगम, जलकल और नगर निगम के अधिकारियों से क्षेत्र की समस्या के बाबत कई बार शिकायत की। लेकिन, कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। अंबिया मंडी में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन के ऊपर बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर रखने के लिए चबूतरा बना दिया गया है।
सीवर लाइन की मरम्मत करने के लिए ट्रांसफार्मर हटाने के साथ ही चबूतरा तोड़ना पड़ेगा। इसके लिए बिजली विभाग लिखित आदेश लाने की बात कह कर मामला अटका दे रहा है। इसके चलते सीवर और दूषित पेयजल की समस्या हल नहीं हो रही है इससे क्षेत्र में आक्रोश है।