विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सोनभद्र जिले में आचार संहिता लागू हो गई है । ऐसे में अधिक कैश लेकर लोगों को चलना महंगा पड़ सकता है। डीएम के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष दस्ता बनाया गया है जो चेकिंग के दौरान 50000 से अधिक का कैश मिलने पर उसे जब्त कर सकता है।
अधिक रकम लेकर चलने व्यक्ति को कैश का पूरा ब्यौरा अपने पास रखना होगा। रिकॉर्ड दिखाने वालो के रूपये जब्त न किए जाएंगे। विधान सभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिले में 24 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 123 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए है।
घोरावल विस में पांच जोनल, 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट, राबट्र्सगंज सात जोनल, 38 सेक्टर, ओबरा में सात जोनल, 24 सेक्टर और दुद्धी में सात जोनल एवं 31 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा 12 वीडियो निगरानी टीम, 12 उडन दस्ता और 12 स्थायी निगरानी टीम अलग-अलग भ्रमण कर वाहनों की चेकिंग कर रही है।
ताकि चुनाव को प्रभावित करने के लिए कोई प्रत्याशी या नेता वोटरों को वितरित करने के लिए रुपये तो नहीं ले जा रहे है। मजिस्ट्रेटों और टीमों को चेकिंग के दौरान वाहनों में 50 हजार रुपये से अधिक मिलने पर जब्त कर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश मिला है।
इस आदेश से सबसे अधिक व्यापारी तबके लोग परेशान है। क्योंकि प्रतिदिन अनपरा, दुद्धी, शक्तिनगर, बभनी, चोपन, ओबरा समेत अन्य शहरों से कई बड़े कारोबारी लाखों रुपये लेकर राबट्र्सगंज और वाराणसी सामानों का क्रय करने के लिए जाते है।
रास्ते में हो रही सघन चेकिंग उनके के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। हालांकि व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डीएम सीबी सिंह व एसपी लल्लन सिंह ने मातहतों को निर्देश दिया है कि अगर कोई व्यक्ति 50 हजार तक या उससे अधिक धन रखा है और रिकार्ड दिखाता है तो उनके रुपयों को जब्त न किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह ने कहा कि 50 हजार से अधिक कैश लेकर चलने वालों को हरहाल में रुपये के विवरण के बारे में जानकारी देनी होगी।