फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : लिथुआनिया के हेनरिक बने केशव, सड़क हादसे के बाद सपने में आए थे श्रीकृष्ण; बढ़ने लगी आस्था

Thu, 17 Oct 2024 07:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ईसाई समुदाय के हेनरिक्स अब सनातनी बन गए हैं। अखिल भारतीय सन्त समिति और श्रीकाशी विद्वत् परिषद् के लोगों ने उनका गोत्र कश्यप रखा। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद केशव काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
स्वामी जीतेंद्रानंद के साथ केशव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के ब्रह्म निवास मठ में लिथुआनिया के नागरिक हेनरिक्स ने ईसाई धर्म को छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी कर ली। लिथुआनिया की एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें स्वप्न में श्री कृष्ण के दर्शन हुए। इससे प्रभावित होकर गीता पढ़ने लगे और अध्यात्म से प्रभावित होकर सनातन धर्म से जुड़ने की इच्छा लेकर वाराणसी आए।

विज्ञापन






इनकी सनातन धर्म में दीक्षा एवं घर वापसी अखिल भारतीय संत समिति के महामन्त्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती, श्री काशी विद्वत परिषद के महामन्त्री प्रोफेसर राम नारायण दिवेदी ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सनातन में वापसी के बाद हेनरिक्स का नाम केशव और उनका गोत्र कश्यप रखा गया। दीक्षा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, सुरेश दीक्षित, बाल दत्त पांडे (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), आयुषी सरकार एवं चुमकी सरकार मौजूद रहे। आचार्य के रूप में अनूप शर्मा एवं कमलेश महाराज उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें