फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में टीकाकरण : केंद्रों पर नहीं दिखा कोरोना प्रोटोकॉल, सर्वर में दिक्कत, टोकन के लिए मारामारी

Sun, 13 Jun 2021 12:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। दो-तीन दिनों से सर्वर संबंधी गड़बड़ी की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने को पहुंचे लोगों में नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह तो बढ़ा है, लेकिन केंद्रों पर पहुंच रहे लोग सामाजिक दूरी का नियम भूल रहे हैं। शनिवार को जिले में कई टीकाकरण केंद्रों पर यही हाल रहा। कई जगहों पर टीका लगवाने के लिए मारामारी तक हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। दो-तीन दिनों से सर्वर संबंधी गड़बड़ी की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इस बीच शनिवार को जिला महिला अस्पताल पर टीका लगाने आए लोगों की भीड़ इस कदर उमड़ी रही कि सामाजिक दूरी नहीं दिखी। पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर आने के बाद भी टोकन लेने के लिए भी लोगों को मारामारी करनी पड़ी। सर्वर धीमा चलने की वजह से काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से लोगों की नोकझोंक भी हो गई।

11,362 लोगों ने लगवाया टीका
शनिवार को 11362 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 वर्ष के 6077 और 45 वर्ष से ऊपर के 5285 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को 9728 लोगों को पहली डोज और 1634 को दूसरी डोज लगी। तीन अभिभावक स्पेशल बूथ पर 300 में 245 और दो महिला स्पेशल बूथ में 200 में 103 लोगों को टीके लगाए गए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पंजीकरण कराकर केंद्रों पर पहुंचे 
अगले सप्ताह के लिए रविवार को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 10 बजे से 18 से 44 साल के लोग 14 से 17 जून के टीकाकरण के लिए निर्धारित स्लॉट पर बुकिंग करा सकेंगे। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिन लोगों को 14 से 17 जून के बीच कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है, उन्हें भी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। लोग शेड्यूल के अनुसार ही नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। महिला और अभिभावक स्पेशल बूथ के लिए भी पंजीकरण पोर्टल से ही होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें