फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सिविल सर्विस की परीक्षा देने आए छात्र को मोबाइल चोरी करते पकड़ा, पैर छूकर मांगी माफी

Sun, 04 Oct 2020 01:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मोबाइल चुराते छात्र को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस प्री परीक्षा रविवार को वाराणसी में 50 केंद्रों पर हो रही है। वहीं मैदागिन इलाके में एक ऐसा वाकया हुआ कि जिसने सभी को चौंका दिया। पहली पाली में परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी को मोबाइल चोरी कर भागते समय लोगों ने दबोच लिया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद छात्र ने गलती स्वीकारते हुए पैर पकड़कर माफी मांग ली और मोबाइल वापस कर दिया। उसके करियर को देखते हुए लोगों ने उसे परीक्षा देने जाने की वजह से छोड़ दिया।


कोरोना काल में हो रही परीक्षा को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य उपायों का पालन भी कराया कराया जा रहा है। दो पालियों में 24641 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा 9:30 से 11:30 बजे तक हो चुकी हैं। अब दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि परीक्षा में कुल 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं और केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए हैं। शनिवार को परीक्षा से जुड़े सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य लोगों का प्रशिक्षण भी हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें