जिले के एक लाख लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पेंशन
- दस हजार लाभार्थियों का आधार नंबर पोर्टल पर अपडेट नहीं, वंचित होंगे
वाराणसी। जिले के एक लाख पांच सौ सैंतालिस पेंशनधारकों के बैंक खाते में जल्द ही धनराशि भेज दी जाएगी। इसका खाका समाज कल्याण विभाग ने तैयार कर लिया है। हर पेंशनर के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे जाने हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पेंशन के लिए 32 हजार 547 नए आवेदन आए हैं। इन सबका पंजीकरण हो गया है। 68 हजार लाभार्थी पहले से पोर्टल पर पंजीकृत हैं। दस हजार पेंशनधारक ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड के नंबर विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं। इन सबको पेंशन नहीं मिल पाएगी। पोर्टल पर आधार कार्ड नंबर अपडेट होने के बाद ही पेंशन मिल सकेगी। यह प्रक्रिया शुक्रवार तक पूरी करनी है। संवाद