बताया कि यौन शक्तिवर्धक दवा बनाने में मोर के मांस का प्रयोग होता है। बाबू की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोर बरामद किया। पुलिस आनन फानन तीनों मोर को रामनगर स्थित पशु चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य मोर ने उपचार के दौरान आधे घंटे बाद दम तोड़ दिया।
पुलिस की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी तीनों मोर का शव सारनाथ मोर्चरी में रखवाए। शनिवार की सुबह पशु अस्पताल के चिकित्सक पोस्टमार्टम करेंगे। इसके बाद तीनों मोर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। उधर, रामनगर थाने की पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर के आधार पर बाबू के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।