फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Passport: पासपोर्ट आवेदन में गड़बड़ी हुई तो भरना होगा नया फॉर्म, यहां पढ़ें- क्या है नया नियम

Fri, 21 Jun 2024 03:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Passport Apply : पासपोर्ट फॉर्म में गलती से रोज 100 आवेदन निरस्त हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो पहले दस्तावेजों की जांच कर लें। इसके बाद ही अप्लीई करें। 
 
विज्ञापन
पासपोर्ट (सांकेतिक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो अपने आवेदन पत्र और दस्तावेज में दी गई जानकारी सही तरह से जांच लें। जानकारी में कोई त्रुटि होने पर विभाग उसे सीधे निरस्त कर दे रहा है और आवेदकों को नए सिरे से आवेदन करना पड़ रहा है। जबकि पहले कोई त्रुटि होने पर उसमें संशोधन किया जा सकता था। ऐसे 100 आवेदन रोज निरस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में लोगों को यही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन करते समय आवेदक पूरा नाम, पता, पत्नी का नाम, पिता का नाम, गलत जानकारी, दस्तावेज से जानकारी मैच न होने पर रोजाना 100 से अधिक आवेदकों का पासपोर्ट निरस्त हो रहा है। उन्हें यह कह कर वापस भेजा जा रहा है कि आवेदन पत्र में गलती है, फिर से आवेदन करें, फीस जमा करें और दूसरे दिन नंबर लेकर आएं।

विज्ञापन

इन जिलों के 500 से अधिक लोग रोज आते हैं पासपोर्ट बनवाने

पासपोर्ट कार्यालय पर रोजाना आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया व जौनपुर आदि जनपदों से 500 से अधिक लोग पासपोर्ट बनवाने आते हैं। जब उनका उस दिन पासपोर्ट न बनाने से उन्हें गर्मी में मायूस होकर अपने जिले वापस जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में नार्मल पासपोर्ट बनाने का रोजाना 780 का स्लॉट, तत्काल के लिए 120 स्लॉट हैं। लेकिन रोजाना एक हजार से बारह सौ के बीच लोग नार्मल पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। जबकि तत्काल के लिए 50 से 70 लोग आवेदन करते हैं।

क्यों निरस्त हो रहे आवेदन
पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी ने बताया कि लखनऊ हेड ऑफिस से पासपोर्ट के नियमों में बदलाव करते हुए कहा गया है कि अब अगर किसी भी आवदेनकर्ता के फॉर्म में कोई त्रुटि है तो उसे संशोधित नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधे फॉर्म निरस्त किया जाएगा। जिसकी वजह से फॉर्म निरस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें