अगर आप पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो अपने आवेदन पत्र और दस्तावेज में दी गई जानकारी सही तरह से जांच लें। जानकारी में कोई त्रुटि होने पर विभाग उसे सीधे निरस्त कर दे रहा है और आवेदकों को नए सिरे से आवेदन करना पड़ रहा है। जबकि पहले कोई त्रुटि होने पर उसमें संशोधन किया जा सकता था। ऐसे 100 आवेदन रोज निरस्त हो रहे हैं।
महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में लोगों को यही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन करते समय आवेदक पूरा नाम, पता, पत्नी का नाम, पिता का नाम, गलत जानकारी, दस्तावेज से जानकारी मैच न होने पर रोजाना 100 से अधिक आवेदकों का पासपोर्ट निरस्त हो रहा है। उन्हें यह कह कर वापस भेजा जा रहा है कि आवेदन पत्र में गलती है, फिर से आवेदन करें, फीस जमा करें और दूसरे दिन नंबर लेकर आएं।