फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-बिहार के यात्रियों को मिली राहत, एक मार्च से शुरू होंगी कई ट्रेनें, यहां मिलेगी पूरी जानकारी 

Mon, 22 Feb 2021 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए एक मार्च से कई ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। इससे यूपी और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार 05054/05053 लखनऊ छपरा-लखनऊ विशेष गाड़ी और 05083/05084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन शुरू होगा। 05054 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन सप्ताह में चार दिन एक मार्च से एवं 05053 छपरा-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी का संचलन सप्ताह में चार दिन चार मार्च से अगले आदेश तक और 05083 छपरा-फर्रूखाबाद विशेष गाड़ी का संचलन सप्ताह में तीन दिन दो मार्च से एवं 05084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी का संचलन सप्ताह में तीन दिन तीन मार्च से अगले आदेश तक किया जायेगा। 

लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी
05054 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी 01 मार्च से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को लखनऊ से 21.00 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 21.40 बजे, गोमतीनगर से 21.50 बजे, दूसरे दिन फैजाबाद से 00.30 बजे, अयोध्या से 00.49 बजे, शाहगंज से 03.35 बजे, जौनपुर से 04.16 बजे, वाराणसी से 06.30 बजे, औड़िहार से 07.13 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.55 बजे, यूसुफपुर से 08.16 बजे, बलिया से 09.15 बजे तथा सुरेमनपुर से 10.12 बजे प्रस्थान कर छपरा 11.20 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें