फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में कोरोना जांच से इनकार कर रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की जांच की जा रही है। एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त किया गया है। हालांकि, यहां आने वाले ज्यादातर यात्रियों द्वारा जांच से इनकार किया जा रहा है। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन करा लिया है तो जांच क्यों कराएं। ऐसे में जांचकर्ता भी काफी परेशान हैं। कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में रोजाना डेढ़ लाख यात्रियों का आवागमन होता है। कई यात्री मुंबई और दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों से सफर कर वाराणसी पहुंचते हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए इनकी कोरोना जांच कराने का अनिवार्य फैसला किया गया है, लेकिन लोग जागरूकता के अभाव में जांच नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में 120 जांच
रोडवेज परिसर में तैनात आनंद कुमार ने बताया कि यात्रियों को जांच के लिए रोक रहे हैं तो वह वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की बात कहकर इनकार कर रहे हैं। कुछ तो जांच का नाम लेते ही झगड़ने पर उतारू हो जा रहे हैं। रोडवेज में सुबह नौ से शाम चार बजे तक शनिवार को कुल 120 यात्रियों की जांच हुई।
कैंट स्टेशन में 290 टेस्ट
कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात चंदन कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म से बाहर आने वाले यात्रियों को जांच के लिए रोका जा रहा है। यात्री वैक्सीनेशन का हवाला देकर जांच नहीं करा रहे हैं। जांच की अनिवार्यता बताने पर बहस करने लगते हैं। शनिवार को सुबह नौ से शाम 6 बजे तक 290 यात्रियों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें