बनारस रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर शुक्रवार की शाम से चारपहिया वाहन स्टैंड शुरू हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि स्टैंड के लिए शुल्क दरें निर्धारित कर दी गई हैं। चार पहिया वाहनों के लिए पहले 6 घंटे का शुल्क 30 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
इसके बाद अगले 6 घंटे के लिए 40 रुपये और 12 से 24 घंटे तक के लिए 50 रुपये शुल्क देय होगा। 24 घंटे के बाद प्रतिदिन 50 रुपये की दर से शुल्क लिया जाएगा। करीब 2801 वर्ग मीटर क्षेत्र को अगले तीन वर्षों के लिए महावीर कंस्ट्रक्शन को पार्किंग स्टैंड के रूप में आवंटित किया गया है।