फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दीजिए! क्या टिकट बुकिंग में आपने वाट्सएप नंबर दिया है, नहीं दिया तो पछताना पड़ेगा

Thu, 26 Dec 2019 10:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
train ticket booking
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की पांच ट्रेनों का संचालन नए साल में दो जनवरी से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के खाते में आई इन पांच ट्रेनों की समय सारिणी भी नए सिरे से जारी किया गया है। जिसकी सूचना आरक्षण कराने वाले यात्रियों को एसएमएस, व्हाट्सएप और मेल के जरिए दी जा रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के सिटी सहित उत्तर रेलवे के अन्य स्टेशनों पर प्रचार प्रसार को बढ़ावा देते हुए ट्रेनों के संचालन की समय सारिणीयुक्त बैनर व पोस्टर जारी किया गया है। काशी विश्वनाथ, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, रत्नागिरी एक्सप्रेस, वाराणसी जंक्शन लिंक एक्सप्रेस व उधना जंक्शन वाराणसी एक्सप्रेस अब कैंट रेलवे स्टेशन के बजाए मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से अप-डाउन करेगी।

बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम वीके पंजियार ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो जनवरी से मंडुवाडीह स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे नई दिल्ली जाएगी। दो जनवरी को 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस शाम को 4.30 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

 

whatsapp - फोटो : whatsapp
12166 रत्नागिरी एक्सप्रेस तीन जनवरी की सुबह 7.50 मंडुवाडीह से खुलेगी। चार जनवरी को वाराणसी-खजुराहो लिंक एक्सप्रेस शाम 4.30 बजे मंडुवाडीह से चलेगी। पांच जनवरी को 19058 वाराणसी-उधना एक्सप्रेस 4.30 बजे रवाना होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। चेकिंग स्टाफ से लेकर आरपीएफ-जीआरपी संग कई चक्र बैठक कर तैयारियों को परखा गया है। एक सवाल पर डीआरएम ने कहा कि पांच ट्रेनों के अलावा अभी दस से बारह ट्रेनें और भी मिलेगी।

कैंट से ही चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस को लेकर चल रही अटकलों पर डीआरएम वीके पंजियार ने विराम लगा दिया। डीआरएम ने बताया कि फिलहाल वंदेभारत एक्सप्रेस मंडुवाडीह से नहीं चलेगी। रेलवे बोर्ड की बैठक के बाद उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन से ही ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

manduadih railway station - फोटो : amar ujala

अब नहीं खुलेगा मंडुवाडीह समपार फाटक संख्या तीन

डीआएम वीके पंजियार ने बताया कि मंडुवाडीह स्टेशन पर मिली एक साथ पांच जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को देखते हुए ही मंडुवाडीह समपार फाटक संख्या तीन को बंद किया गया है। सुरक्षा व संरक्षा के लिहाज से ही फाटक को बंद किया गया है तो ऐसे में दोबारा फाटक खुलने का सवाल ही नहीं होता है।

सिटी स्टेशन पर भी बढ़ेगा ट्रेनों का दबाव

पूर्वोत्तर रेलवे के सिटी स्टेशन पर भी चल रहे नान इंटरलॉकिंग कार्य को 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पैसेंजर ट्रेनों के अलावा कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को भी सिटी में शिफ्ट किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें