बदले मार्ग से चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें
8 से 11 दिसंबर तक 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के स्थान पर बदले मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी जंक्शन के रास्ते जाएगी। नई दिल्ली से 8, 9 व 11 दिसंबर को चलने वाली 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के स्थान पर बदले मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी कैंट के रास्ते जाएगी।
22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी-बनारस-प्रयागराज के स्थान पर बदले मार्ग वाराणसी कैंट-जंघई-प्रयागराज के रास्ते जाएगी।
इन ट्रेनों का भी जान लें हाल
8 दिसंबर को बनारस से चलने वाली 22536 बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-मानिकपुर के स्थान पर बदले मार्ग वाराणसी कैंट-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज स्टेशनों पर नहीं होगा। बनारस से 9 व 10 दिसंबर को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज के स्थान पर बदले मार्ग बनारस-लोहता-जंघई-प्रयागराज के रास्ते जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 8,9 व 10 दिसंबर को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर पवन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस-औंड़िहार के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव नैनी, प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, वाराणसी सिटी, सारनाथ स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
8 दिसंबर को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस-पीडीडीयूनगर के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पीडीडीयूनगर के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी कैंट, काशी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
9 व 10 दिसंबर को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस के स्थान पर बदले मार्ग प्रयागराज-जंघई-लोहता-बनारस के रास्ते चलाई जाएगी।