फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: कैंट स्टेशन के बाहर मुंबई से लौटे यात्री के साथ दो लाख की लूट, नाले में फेंक कर फरार हुए आरोपी

Wed, 25 Jun 2025 02:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चालक और उक्त यात्री की बातों में आकर बैठ गया। कुछ दूर जाते ही पीछे बैठे व्यक्ति ने कुछ सुंघाया और फिर अचेत हो गया। इस बीच दूसरे दिन सुबह एक नाले में खुद को पाया।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट स्टेशन के बाहर ऑटो चालक ने एक रेल यात्री को लूट लिया। दो लाख रुपये ऑनलाइन और तीन लाख के सामान की लूट हुई। आरोपी यात्री को रिंग रोड के पास फेंककर भाग निकले। पीड़ित ने कैंट जीआरपी और सिगरा थाने में मंगलवार को तहरीर दी। 
विज्ञापन


आजमगढ़ के गोपालपुर निवासी रामकेश ने जीआरपी को बताया कि वह 21 जून की रात मुंबई से पहुंचा। स्टेशन परिसर के बाहर कैंट फ्लाईओवर के नीचे एक ऑटो चालक मिला। उसमें एक यात्री पहले से बैठा हुआ था। यात्री ने कहा कि मुझे भी आजमगढ़ जाना है। शेयरिंग ऑटो ठीक रहेगा। 

इसे भी पढ़ें; Gupt Navratri 2025: घट स्थापना के साथ कल से शुरू होगा गुप्त नवरात्र, जानें- दुर्गा सप्तशती के पाठ का महत्व
विज्ञापन


चालक और उक्त यात्री की बातों में आकर बैठ गया। कुछ दूर जाते ही पीछे बैठे व्यक्ति ने कुछ सुंघाया और फिर अचेत हो गया। इस बीच दूसरे दिन सुबह एक नाले में खुद को पाया। मोबाइल से कई बार में दो लाख रुपये यूपीआई के जरिये निकाले गए। 
विज्ञापन


वहीं, मुंबई से तीन लाख रुपये का सामान लेकर आया था और वह भी लूट लिया गया। ऑटो में बैठने के दो घंटे के अंदर में ही यह सब कुछ हुआ। कैंट जीआरपी ने थाना क्षेत्र सिगरा का बताते हुए भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें