फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने कछवां रोड सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया, अतिक्रमण हटाया गया

Wed, 25 Jun 2025 02:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कछवां रोड मंडी में अवैध अतिक्रमण पर गोमती जोन की पुलिस ने औचक निरीक्षण किया और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया इसके साथ ही सड़क पर दुकान लगाने वालों को कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतवानी दी। इस दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने कछवां रोड सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों कछवां रोड मंडी क्षेत्र की सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मृत्यु हो गई। कछवां रोड मंडी पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। घटना की जानकारी मिलते ही DCP गोमती स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि सड़क और फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण ही ऐसे हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं। मंडी क्षेत्र में अनेक दुकानदार मंडी परिसर में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने के बावजूद जानबूझकर अपनी दुकानें सड़क और फुटपाथ पर लगाते हैं।

सुबह तो स्थिति यह हो जाती है कि हाईवे की पूरी एक लेन पर ठेले और अस्थायी दुकानें सजा दी जाती हैं, साथ ही भारी मालवाहक ट्रक भी मंडी के अंदर  न जाकर हाइवे पर ही माल उतारते है जिससे आमजन, स्कूली बच्चे और वाहन चालक भारी परेशानी में पड़ जाते हैं एवं आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं।
विज्ञापन


गोमती ज़ोन पुलिस द्वारा जारी सख्त निर्देश:

-आज से कोई भी दुकान, ठेला या व्यवसायिक गतिविधि सड़क या फुटपाथ पर नहीं लगाई जाएगी।

-कल से यदि कोई दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

-भविष्य में यदि किसी सड़क दुर्घटना में यह पाया गया कि दुर्घटना का कारण दुकान के सामने अवैध रूप से खड़े वाहन थे या अतिक्रमण था, तो संबंधित दुकानदार को भी आरोपी बनाते हुए FIR में नामजद किया जाएगा।

-यह निर्देश आमजन की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और लगातार हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं।

-गोमती ज़ोन पुलिस सभी दुकानदारों, मंडी प्रबंधन और क्षेत्रीय नागरिकों से अपील करती है कि वे नियमों का पालन करें, दुकानों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही लगाएँ और सड़कों को आवागमन के लिए बाधामुक्त बनाए रखें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें