कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों से वीआईपी समेत आम यात्रियों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। आवाजाही करने वाले यात्री मुख्य द्वार के पोर्च एरिया में ही दूर तक जलभराव के बीच यात्रियों को गुजरना पड़ रहा है। सार्वजनिक शौचालयों की भी स्थिति ठीक नहीं है। शुक्रवार की दोपहर द्वितीय यात्री हाल के शौचालय में भारी गंदगी रही। वाश बेसिन ओवरलोड और यूरिनल गंदगी से पटे रहे। वहीं, दिव्यांग शौचालय में सामान्य यात्रियों को भेजा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें; National Space Day: हमले और सुरक्षा के लिए नहीं, संचार के लिए है स्पेस तकनीक; बीएचयू में स्पेस तकनीक पर चर्चा
एटीवीएम बंद, जनरल काउंटर पर बढ़ी कतार
त्योहारी सीजन के दौरान डीलक्स यात्री हॉल में संचालित तीन एटीवीएम खराब है। सिर्फ एक एटीवीएम काम कर रहा है। वहीं, जनरल कांउटर पर यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है। जब तक यात्री टिकट लेकर बाहर निकल रहे हैं, तब पता चल रहा है कि प्लेटफॉर्म से ट्रेनें जा चुकी हैं।