राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रयागराज के शिक्षक हिमांशु मौर्या ने कहा कि विकसित और सफल राष्ट्र के लिए स्वदेशी और उन्नत तकनीक जरूरी है। मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी, इसरो के निदेशक पंकज डी किलेदार ने कहा कि सेंटर अब तक 34 देशों के 438 उपग्रहों को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।
इसरो के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर के निदेशक डीके सिंह ने स्पेस सिस्टम के बारे में बारीकी से जानकारी दी। यूआर राव उपग्रह केंद्र के प्रोग्राम निदेशक जसविंद सिंह खोरल ने कहा कि इंसान जब कभी चंद्रमा पर जाएगा तो वो ध्रुवीय क्षेत्र में ही जाएगा। इस दौरान प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, शशांक एस, प्रो. अभय कुमार सिंह मौजूद रहे।